फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन व थानों में 10 करोड़ की लागत से बनेंगे आगंतुक कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 18 थानों समेत पुलिस लाइन में शीघ्र ही 10 करोड़ से अधिक की लागत से आगंतुक कक्ष व महिला आरक्षी बैरक का निर्माण होगा। इसमें जहां पुलिस लाइंस समेत सभी 18 थानों में आगंतुक कक्ष बनेगा, वहीं पुलिस लाइंस समेत 17 थानों में 15-15 महिला आरक्षी बैरक के निर्माण का प्रस्ताव है। निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ हो सके, इसके लिए जिले से आवश्यक रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। शासन से धन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। आगंतुक कक्ष के निर्माण से विभिन्न कार्यों से पुलिस से लेकर कोतवाली व थानों में जाने वाले लोगों को इंतजार करने के लिए इधर-उधर भटकने से राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें आवश्यक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। उधर महिला बैरक के निर्माण से थानों में तैनात महिला सिपाहियों के समक्ष आवास के लिए आने वाली समस्याएं दूर हो सकेंगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस समेत कोतवाली व थानों में विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को बैठने व इंतजार के दौरान समय व्यतीत करने के लिए किसी प्रकार की समस्या न होे, इसके लिए गत दिवस शासन ने पुलिस लाइंस के साथ ही सभी कोतवाली व थानों में आगंतुक कक्ष निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया। इसके लिए गत दिवस पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा जिले से रिपोर्ट मांगी गई कि किन-किन थानों में आगंतुक कक्ष के निर्माण के लिए निर्विवादित भूमि उपलब्ध है। शासन के निर्देशानुसार गत दिवस ही जिले से शासन को रिपोर्ट भेजी गई कि पुलिस लाइंस के अलावा सभी 18 थानों में आगंतुक कक्ष के लिए निर्विवादित भूमि उपलब्ध है। शासन को भेजी रिपोर्ट के बाद उम्मीद है कि शीघ्र ही 4 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से आगंतुक कक्ष का निर्माण कराए जाने की मंजूरी मिल जाएगी। आगंतुक कक्ष के निर्माण से एक तरफ जहां विभिन्न कार्यों के लिए पुलिस लाइन व थानों में आने वाले लोगों को समय व्यतीत करने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा, वहीं आगंतुक कक्ष में ही इंस्पेक्टर द्वारा उनकी समस्याएं भी सुनी जा सकेंगी।

महिला सिपाहियों के लिए खुशखबरी
पुलिस लाइंस समेत 18 थानों में तैनात 180 से अधिक महिला सिपाहियों के लिए भी खुशखबरी है। पुलिस लाइंस व थाना परिसर में ही अब उन्हें आवास उपलब्ध हो सकेगा। बताते चलें कि मौजूदा समय में महिला आरक्षियों के लिए पुलिस लाइन व अकबरपुर कोतवाली परिसर में 10-10 बैरक हैं। ऐसे में महिला आरक्षियों के समक्ष आवास के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। गत दिवस ही शासन ने पुलिस लाइन व थानों में महिला सिपाहियों के लिए बैरक का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया था। इसके लिए भी जिले से रिपोर्ट मांगी गई थी। गत दिवस जिले से पुलिस मुख्यालय लखनऊ को पुलिस लाइंस व थानों में बैरक के लिए भूमि उपलब्ध होने की रिपोर्ट भेजी। शासन से मंजूरी के बाद शीघ्र ही 6 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि से पुलिस लाइन के अलावा प्रत्येक 18 थानों में 15-15 बैरक का निर्माण कराए जाने के लिए जिले को धनराशि उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन


शासन को भेजी गई रिपोर्ट
पुलिस लाइंस व थानों में आगंतुक कक्ष के लिए निर्विवादित भूमि उपलब्ध कराने की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। साथ ही सभी थानों व पुलिस लाइंस में महिला आरक्षियों के लिए 15-15 बैरक के निर्माण के लिए भी भूमि उपलब्ध कराने की भी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही शासन से आवश्यक धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। -रामानंद राय, आरआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें