फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़का दलितों का आक्रोश, पदमार्च के बाद किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एससी एसटी एक्ट में संशोधन के प्रयासों को लेकर दलितों का आक्रोश सोमवार को भड़क उठा। जिला मुख्यालय के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में प्रदर्शन हुए। डॉ. अंबेडकर बुद्धिष्ठ जनजागृति ट्रस्ट की अगुवाई में कई संगठनों ने अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक पदमार्च किया। कहा गया कि एससी एसटी वर्ग के मान सम्मान, स्वाभिमान व उत्थान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए कोई प्रतिकूल निर्णय बर्दाश्त नही होगा। नए निर्णय से समाज के अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर अत्याचार को बढ़ावा मिलेगा। आक्रोशित लोगों ने कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के अलावा अकबरपुर टांडा मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम सदर को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। उधर एक्ट में बदलाव को लेकर कुछ संगठनों द्वारा आयोजित बंद सफल नही हुआ।
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर आयोजित विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान का कोई असर जिले में नही दिखाई दिया। सामान्य ढंग से दुकानें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खुली रहीं। इस बीच डॉ. अंबेडकर बुद्धिष्ठ जनजागृति ट्रस्ट के बैनर तले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पदमार्च निकाला। वक्ताओं ने पदमार्च के बाद कलेक्ट्रेट के पास आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि आये दिन दलितों के साथ मारपीट व हत्या के विभिन्न मामले आते रहते हैं। ऐसे में एक्ट के बदलाव से हितों की रक्षा नही हो पाएगी। कहा गया कि इस एक्ट को अत्याचारों को रोकने के उद्देश्य से पारित किया गया था। जिसे पूरे भारत में लागू किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. गंगाराम, इंद्रजीत, डॉ. शशिकांत, ओमप्रकाश, रामबली, संतोष कुमार, आरएस गौतम, शिवराम व मोहनलाल आदि मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं व दूर दराज से आये लोगों ने न सिर्फ कलेक्ट्रेट मुख्य गेट जाम किया वरन अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग भी जामकर एक्ट में बदलाव के प्रयासों का विरोध किया। इससे पहले पदमार्च के दौरान कार्यकर्ताओं व कुछ राहगीरों के बीच हल्की झड़प भी देखने को मिली। हाथों में लाठी व डंडे लेकर चल रहे कई सदस्यों ने विवाद के बाद एक युवक की पिटाई भी कर दी। कलेक्ट्रेट के निकट लगे कई होर्डिंग्स भी फाड़ दिए गए। उधर अध्यक्ष डॉ. शशिकान्त ने कहा कि उनके संगठन या आंदोलन में शामिल किसी भी सदस्य द्वारा कोई मारपीट नही किया गया है। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर विवेक मिश्र को सौंपा, जिसमें एससी एसटी एक्ट में बदलाव के किसी भी प्रयास को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई।
आभलापुर प्रतिनिधि के अनुसार, बसपा व भारत मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मार्ग जाम किया। कहा गया कि एक्ट में बदलाव के प्रयास स्वीकार नहीं होंगे। मार्ग जाम के दौरान भाजपा नेता अरविंद पांडेय की गाड़ी पर डंडा पटकने आदि को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा नेता ने मामले में केस दर्ज कराने को कहा। अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इससे पहले प्रदर्शन में अजय कुमार गौतम, हृदयराम, काली प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, विजय प्रकाश आदि शामिल रहे। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भीम आर्मी सेना ने जलालपुर नगर में प्रदर्शन किया। दुकानों को बंद कराने को लेकर कई जगहों पर झड़प भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें