फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए सात मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीनियर राज्य आमंत्रण हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 7 मैच हुए। ज्यादातर मुकाबले एकतरफा ही रहे। प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को टांडा विधायक संजू देवी व अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 14 टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रथम सत्र में हुए मुकाबलों का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। दूसरे सत्र में प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएस यादव ने किया। गोरखपुर ने आजमगढ़ को 2 गोल के अंतर से पराजित किया, जबकि एसएसबी ने एकतरफा मुकाबले में 7 गोल के अंतर से मिर्जापुर की टीम को पराजित किया। लखनऊ ने 8 गोल के अंतर से इलाहाबाद को, बस्ती ने इतने ही अंतर से वाराणसी को जबकि मिर्जापुर ने 1 गोल के अंतर से अमेठी छात्रावास को पराजित किया। फैजाबाद की टीम ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को 12 गोल के अंतर से पराजित किया। अमेठी छात्रावास ने दो गोल के अंतर से बस्ती को हराया।
जिला खेल अधिकारी नीरज मिश्र ने राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता को जिले के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर बताया। कहा कि इससे न सिर्फ युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, वरन जिले का भी सम्मान बढ़ा है। हैंडबाल संघ के जिला सचिव डॉ हनुमान सिंह ने कहा कि जनपद स्थापना के बाद पहली बार राज्य स्तरीय टूर्नामेंट यहां सरकारी खेल मैदान में हो रहा है। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में युवाओं के लिए कई और प्रतियोगिताएं यहां लायी जाएंगी। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, रमाबाई डिग्री कालेज के खेल प्रवक्ता राजेश कुमार, जिला हैंडबाल संघ अध्यक्ष राना रणधीर सिंह, हैंडबाल संयुक्त सचिव अजीत सिंह व तैराकी संघ के जिला सचिव मृत्युंजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें