फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपंस के एक, प्रधान के चार पदों पर मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सदस्य के एक व प्रधान के चार पद के लिए गुरुवार 22 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। सभी पांच पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस बीच पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। मतदान कुशलतापूर्वक हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला पंचायत की जहांगीरगंज पश्चिमी सीट के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। ग्राम प्रधान के लिए उकरा, जोलहापुर, बसंतपुर तथा सरखने किशुनीपुर में भी प्रक्रिया अपनाई जा रही। सभी पांच पद के लिए 22 फरवरी को मतदान होना है। बुधवार को सभी पदों के लिए चुनाव कराने को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की र्गईं। शाम होते-होते मतदान केंद्रों पर पहुंच कर पोलिंग पार्टियों ने कार्य सम्हाल लिया। ग्राम प्रधान के चार पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशी आमने सामने हैं। प्रधान पद के लिए 8 मतदेय स्थल जबकि जिपंस के लिए 66 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार जहांगीरगंज पश्चिमी जिपंस सीट के लिए 37 हजार 324 मतदाता गुरुवार को दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 26 मतदान केंद्रों के 66 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट करेंगे। भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिवाकर ओझा हैं, जबकि बसपा की तरफ से पूर्व जिपंस स्व रमेश भारती की पत्नी कांती देवी को मैदान में उतारा गया है। बताया जाता है कि कांती को सपा कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दे रखा है। 5 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जबकि 5 संवेदनशील श्रेणी में हैं। 16 मतदान केन्द्र सामान्य श्रेणी में हैं। सीओ केके मिश्र ने बताया कि मतदान केंद्रों की श्रेणी के अनुसार पुलिस बल की तैनाती होगी। ग्राम प्रधान पदों के लिए भी सुरक्षा के ऐसे ही प्रबंध किए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि डॉ. महेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 7 बजे से सभी केन्द्रों पर मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें