फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर के 1005 छात्र छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में गुरुवार को प्रथम व द्वितीय पाली मिलाकर कुल 2 हजार 10 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस बीच अब तक किसी भी सचलदल टीम को नकलची नहीं मिल पाए हैं। गुरुवार को भी अधिकारियों व टीमों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रमुख विषयों की परीक्षाएं अब शुरू हो चुकी हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सभी जरूरी प्रयास तय कर रहा है। हालांकि गुपचुप ढंग से नकल कराने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। इन सबके बीच गुरुवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल रंजन कला की परीक्षा हुई। जनता इंटर कालेज बनगांव जदीद में एक परीक्षार्थी को परीक्षा देनी थी, लेकिन वह परीक्षा देने नहीं आया। प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा थी। इसमें एक भी परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। गुरुवार को ही द्वितीय पाली में हाईस्कूल सिलाई, इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान प्रथम प्रशभनपत्र, इंटरमीडिएट बहीखाता तथा लेखाशास्त्र प्रथम प्रशभनपत्र एवं इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान प्रथम प्रशभनपत्र की परीक्षा हुई। इसमें कुल 18 हजार 937 छात्र छात्राओं को परीक्षा देनी थी, लेकिन 2 हजार 09 परीक्षा अनुपस्थित रहे। इस तरह पहली व दूसरी पाली में मिलाकर कुल 2 हजार 10 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पाली में हुई परीक्षा के दौरान एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे सुचारु ढंग से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें