फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों नगर निकाय के 3 हजार परिवारों को मिला शौचालय का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत जिले की 5 नगर निकायों ने अब तक 3 हजार परिवारों को शौचालय की सौगात दी है। फरवरी माह के अंत तक लगभग 5 हजार परिवार और शौचालय से आच्छादित हो जाएंगे। नगर को खुले में शौच मुक्त करने के दिशा में नगर निकाय तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। अकबरपुर नगर पालिका ने 12, टांडा ने 13, जलालपुर ने 14, नगर पंचायत इल्तिफातगंज ने 9 व अशरफपुर किछौछा ने अब तक 11 वार्डों को शौच से मुक्त करने का दावा किया है। शेष अन्य वार्डों में भी शौचालय का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे मौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक शौच मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान को लेकर काफी गंभीर है। न सिर्फ गांवों में शौचालय का निर्माण कराकर खुले में शौच मुक्त करने का प्रयास चल रहा है, बल्कि नगरीय क्षेत्रों को भी खुले में शौच मुक्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। शासन के दिशा निर्देश पर जिले की अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र व इल्तिफातगंज व किछौछा नगर पंचायत में पात्रों का चयन कर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा हे। इसके लिए आवेदकों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन पात्रता के अनुसार शौचालय का लाभ सुनिश्चित कराएगा। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अकबरपुर नगर पालिका में 8 हजार 537 शौचालय को स्वीकृति मिली थी। 1520 शौचालय का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 2150 पर कार्य चल रहा है। टांडा में 1815 को स्वीकृति मिली थी। 629 का निर्माण पूर्ण कर लिया गया, 1186 पर कार्य चल रहा है। जलालपुर में 766 में से 75 का कार्य पूर्ण कर लिया गया, 407 पर कार्य चल रहा है। नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 813 में से 229 शौचालय का कार्य पूरा हो गया है, जबकि 179 पर चल रहा है। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत में स्वीकृति 2275 शौचालय के सापेक्ष 483 का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 933 शौचालय पर जल्द ही कार्य पूर्ण होने वाला है।

पांचों निकायों में स्वच्छता अभियान के तहत निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायतों में 31 जनवरी तक 2 हजार 936 परिवारों को शौचालय का लाभ दिया जा चुका है। 4 हजार 855 अन्य परिवारों को भी शौचालय का लाभ मिल जाएगा। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है। शासन से आवश्यक धनराशि भी मिल चुकी है। नगर निकायों को ओडीएफ बनाने के लिए तेजी से अभियान चल रहा है। -सुरेश मौर्य, अधिशासी अभियंता नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन


खुले में शौच से मुक्त हुए 59 वार्ड
केंद्र सरकार के सख्त निर्देश पर नगर निकायों को शौच से मुक्त करने के लिए तेजी से अभियान चल रहा है। अकबरपुर नगर पालिका के लिपिक ओमकार तिवारी ने बताया कि पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में से शहजहांपुर, शहजादपुर, अब्दुल्लाहपुर, गांधीनगर, इंद्रलोक कॉलोनी, मीरानपुर, मुरादाबाद, शास्त्रीनगर, रसूलाबाद, राबीपुर बहाउद्दीनपुर सहित 12 वार्ड को खुले में शौच मुक्त कर दिया गया है। शेष 13 वार्डों में भी शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा है। अधिशासी अभियंता सुरेश मौर्य ने बताया कि टांडा में 13, जलालपुर में 14, नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 9 व अशरफपुर किछौछा में 11 वार्ड अब तक ओडीएफ हुए हैं। वहां पर शौचालय निर्माण का कार्य पात्रों का चयन कर सुनिश्चित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें