फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 107 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में भेजे गए प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को पांच बसों के माध्यम से जिले के सभी 107 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र भेजे गए। सभी प्रश्नपत्रों का मिलान कर उन्हें परीक्षा केंद्रों में सुरक्षित रख दिया गया। इसके अलावा प्रवेश पत्रों के वितरण का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया। अधिकारियों के मुताबिक एक-दो दिनों में प्रवेशपत्रों का पूरी तरह वितरण कर दिया जाएगा। पांच सचल दल की निगरानी में बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि छह फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन निपटाने के प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी हैं। नकलविहीन परीक्षा संचालित करने के लिए 5 जोनल, 25 सेक्टर व 88 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। लगभग 86 हजार परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 107 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब जबकि परीक्षा प्रारंभ होने में मात्र 6 दिन शेष रह गए हैं, तो इसे देखते हुए बुधवार को प्रशभनपत्रों का वितरण भी कर दिया गया।
अकबरपुर नगर स्थित डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को सभी 107 परीक्षा केंद्रों को प्रश्नपत्र वितरित किया गया। डीआईओएस विनोद सिंह की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच 5 बसों के माध्यम से प्रश्नपत्रों को संबंधित परीक्षा केंद्रों को भेजा गया। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पहुंचने पर केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में विषयवार मिलान किया गया। इसके बाद उसे स्ट्रांगरूम में रखी अलमारी में सुरक्षित रख दिया गया। शासन के निर्देशानुसारी जिस कमरे में प्रश्नपत्रों को रखा गया है, वहां सीसीटीवी कैमरा पहले से ही लगा दिया गया था। उधर गत दिवस जिले में पहुंचे प्रवेशपत्रों का वितरण भी विभिन्न विद्यालयों से प्रारंभ हो गया है। एक-दो दिनों में सभी परीक्षार्थियों में इसका वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

6 फरवरी से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए पांच सचलदल निगरानी रखेंगे। बीते दिनों ही इनका गठन किया गया था। डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्या डॉ. तारा वर्मा, वित्त एवं लेखाधिकारी डीआईओएस अभिषेक कुमार व प्रधानाचार्य डॉ. नागवंशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में तीन तीन सदस्य शामिल रहेंगे।

कड़ी सुरक्षा के बीच बांटे गए प्रश्नपत्र
बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 107 परीक्षा केंद्रों तक प्रशभनपत्र पहुंचा दिए गए हैं। जो 107 परीक्षा केंद्र हैं, उनमें 42 वित्तविहीन, 5 राजकीय व 55 स्ववित्तपोषित विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा को सकुशल एवं नकलविहीन निपटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। -विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें