फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह में बनकर तैयार होगा 24 करोड़ से आश्रम पद्धति विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी ब्लॉक को मिली आश्रम पद्धति विद्यालय की सौगात
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले के कटेहरी ब्लॉक में आठ माह के भीतर राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बनकर तैयार होगा। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जहांगीरगंज विकासखंड के बाद कटेहरी ऐसा दूसरा ब्लॉक है, जहां ये विद्यालय स्थापित किया जा रहा है। इसमें अधिकतम 500 छात्र-छात्राओं को प्रवेश की सुविधा मिलेगी। 16 शिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी।
गौरतलब है कि कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ ही आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासनस्तर से आश्रम पद्धति विद्यालयों का प्रबंध है। अभी तक सिर्फ जहांगीरगंज विकासखंड के तेंदुआईकला में ही ये विद्यालय चल रहा है। सरकार ने पिछले दिनों तय किया कि कटेहरी विकासखंड में भी ऐसा ही विद्यालय स्थापित किया जाए। प्रतापपुर में भूमि के चयन आदि का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से ये आवासीय विद्यालय बनकर तैयार होगा। इसमें छात्र-छात्राओं के रहने के साथ ही उनकी शिक्षा के लिए जरूरी कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले इस विद्यालय का निर्माण लगभग आठ माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए तेजी से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्थापना के बाद इसमें 500 छात्र-छात्राओं का प्रवेश लिया जाएगा। ये प्रवेश परीक्षा के आधार पर हाेंगे। प्रवेश के बाद संबंधित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा व नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। जाहिर तौर पर इसका लाभ जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों को मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि, निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास चल रहा है। आगामी आठ माह में विद्यालय भवन पूरी तरह बनकर तैयार होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां नए सत्र से बच्चों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें