फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास शनिवार शाम बाइक की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध घायल हो गया। उपचार के दौरान फैजाबाद में उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने मामले में महरुआ थाने में अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध तहरीर दी है। वहीं नगर क्षेत्र में हुए अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी दयाराम (60) शनिवार शाम गेहूं पिसाने के लिए चौराहे पर स्थित चक्की पर गए थे। चक्की पर गेहूं रखने के बाद वह साइकिल से घर के लिए लौट रहे थे। महरुआ सुल्तानपुर मार्ग पार करने के दौरान पीछे से आए एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह अपनी साइकिल लेकर सड़क से दूर जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आ गई। मौके पर बाजारवासी जब तक एकजुट होते तब तक बाइक सवार भाग गया। घटना की सूचना महरुआ पुलिस व एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बावजूद स्थिति में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने फैजाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात दयाराम की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने महरुआ थाने में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध तहरीर दी है।
उधर जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना अंतर्गत हालापुर गांव निवासी उमाशंकर (23) शनिवार देर शाम बाइक से जयसिंहपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत औरंगपुर गांव निवासिनी लालिमा (20) पुत्री बुधिराम व मंजू (25) पुत्री मिठाईलाल शनिवार देर शाम पैदल ही बाजार से घर जा रही थीं। बताया जाता है कि गांव के मोड़ पर उधर से गुजर रही जीप ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां लालिमा की हालत गंभीर बनी हुई है। मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी रामसागर (30) शनिवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें