फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के बीच नहीं खुले 38 एटीएम के शटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच रविवार के अवकाश में एक बार फिर से एटीएम सेवा बेपटरी हो गई। कहीं तकनीकी गड़बड़ी, तो कहीं कैश न होने के चलते सेवा का समुचित लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। नतीजा यह रहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न बैंकों के स्थापित 125 एटीएम के सापेक्ष 38 एटीएम के शटर नहीं खुल सके। इसके चलते खराब मौसम के बीच उपभोक्ताओं को धननिकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना था कि एटीएम सेवा का समुचित लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

आमतौर पर अवकाश के दिनों में बेपटरी होने वाली एटीएम सेवा रविवार को एक बार फिर से उपभोक्ताओं के उद्देश्यों पर खरा नहीं उतर पाई। सुबह से ही उपभोक्ताओं को धननिकासी में समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में 125 एटीएम स्थापित हैं। लेकिन रविवार को 38 एटीएम के शटर तकनीकी खराबी व कैश न होने के चलते नहीं खुल सके। अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित एसबीआई का एटीएम विगत दो माह से ग्राहकों का साथ नहीं दे रहा, तो रविवार को एक्सिस बैंक का एटीएम भी साथ नहीं दे सका। रेलवे स्टेशन पर लगा एसबीआई का एटीएम भी सुबह कुछ देर तो चला, लेकिन लगभग डेढ़ घंटे बाद ही कैश समाप्त हो गया। बस स्टेशन क्षेत्र में स्थापित एसबीआई व एचडीएफसी के एटीएम में कैश न होने से धन निकासी नहीं हो सकी। शहजादपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम भी उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सका। जलालपुर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व राजस्थान बैंक, तो भीटी बाजार स्थित एसबीआई का एटीएम भी रविवार को उपभोक्ताओं का साथ नहीं दे सका। नतीजा यह रहा कि कड़ाके की ठंड के बीच उपभोक्ताओं को धन निकासी के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा।

नहीं मिली कोई शिकायत
रविवार को सभी एटीएम सुचारु ढंग से कार्य किए। कहीं से किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। यदि कहीं कोई तकनीकी गड़बड़ी होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाता है। -अरुण कुमार सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें