फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारागाहों पर होगा बाउंड्रीवाल का निर्माण, रखे जाएं छुट्टा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चारागाह की भूमि पर यदि किसी प्रकार का कब्जा हो, तो उसे तत्काल हटवाया जाए। साथ ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए, जिससे छुट्टा जानवरों को उसमें रखा जा सके। यह निर्देश अयुक्त फैजाबाद जोन मनोज मिश्र ने रविवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान सभी एसडीएम को दिए। इससे पहले बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन

रविवार पूर्वाह्न आयुक्त फैजाबाद मनोज मिश्र जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में सभी एसडीएम व कलेक्ट्रेट के सभी पटल सहायकाें की बैठक में आयुक्त ने निर्देशित किया कि यदि चारागाहों के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाए। जिन चारागाहों पर अवैध कब्जा कर रखा गया है, उसे मौजूदा समय में चल रहे अभियान के तहत तत्काल हटवाया जाए। इसके साथ ही धन की उपलब्धता आदि के आधार पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराकर उसमें छुट्टा मवेशियों को रखा जाए। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
इससे पहले सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में आह्वान किया कि वे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें। 18 वर्ष तक की आयु पूर्ण करने वालों का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने का कार्य किया जाए। साथ ही लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जानकारी दी जाए। कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इसमें सभी बढ़ चढ़कर भाग लें। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, एडीएम गिरिजेश त्यागी, सीडीओ ओपी आर्य, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, पीडी प्रदीप पाण्डेय, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें