फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे वायर में उतरे करंट से झुलसा वृद्ध, ट्रॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा वृद्ध स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर कपड़ा प्रेस करने के दौरान एक महिला भी करंट से झुलस गई।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार अलीगंज थाना अंतर्गत अलीगंज निवासी गिरधारी (63) पुत्र शंभूदयाल शनिवार देर शाम नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह घर से कुछ आगे बढ़ा, तो विद्युत खंभे के स्टे वायर से उसका हाथ छू गया। इस बीच वह उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। गुहार पर घरवालों के साथ-साथ इर्दगिर्द के लोग भी मौके पर पहुंचे। उसे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी रिंकी (30) पत्नी जगदीश रविवार सुबह कपड़ा प्रेस करने के दौरान करंट से झुलस गई। बताया जाता है कि प्रेस करने के दौरान उसका हाथ कटे तार पर पड़ गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें