फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरन से कांपा समूचा जनपद, बढ़ा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समूचा जिला बुधवार को भी कड़ाके की ठंड से जूझता रहा। 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के चलते जगह-जगह लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुरते दिखे। बच्चों को ठंड से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बीच इंटर तक के सभी विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश बढ़ा दिया। कुछ देर हल्की धूप निकलने के चलते बाजारों में दोपहर करीब कुछ चहल-पहल रही, लेकिन इससे पहले व इसके बाद सन्नाटे का ही दौर रहा। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह निजी तौर पर अलाव का प्रबंध करने को विवश हुए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर चल रहा है। यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार देर शाम से कोहरे का प्रकोप दिखाई पड़ा, लेकिन हवा के चलते कोहरा छट गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। उम्मीद थी कि बुधवार सुबह एक बार फिर घने कोहरे का सामना करना पडे़गा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार सुबह कोहरा नदारद रहा। इससे आम जनमानस ने राहत की संास ली। लोगों को लगा कि मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और ठंड के दौर से निजात मिलेगी। हालांकि दिन बढ़ने के साथ ही उनकी उम्मीदों को करारा झटका लगा। सुबह से ही गलन भरी ठंड का दौर शुरू हो गया। इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कोहरा न होने के बावजूद ठंड में किसी प्रकार की कमी नही महसूस हुई। इससे जगह जगह लोग ठिठुरते हुए दिखे। दोपहर करीब कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। इससे एक बार फिर से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी, लेकिन तेज धूप न निकलने के चलते राहत नही मिल पाई।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग निजी प्रबंध कर अलाव से ठंड से जूझते दिखे। बाजारों में भी ठंड का प्रभाव देखने को मिला। सुबह ग्राहक जहां नदारद थे, वहीं दोपहर बाद फिर से सन्नाटा देखने को मिला। बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने से आम लोग मुश्किल में दिखे। जरूरी काम से लोगों ने ही घरों व कार्यालयों से बाहर निकलना उचित समझा। इस बीच जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने 13 जनवरी शनिवार तक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले बुधवार तक अवकाश घोषित था, जिसे अब तीन दिन और बढ़ाया गया है। डीएम अखिलेश सिंह ने जारी निर्देश में कहा है कि जिन इंटरमीडिएट विद्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षाएं हैं, उन विद्यार्थियों के लिए स्कूल संबंधित अवधि में खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें