फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पुलिस बल के साथ फिर से एनएच निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। प्रशासन ने सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच रामपुर कला गांव में फिर से एनएच का निर्माण शुरू कराया। पूरा इलाका इस दौरान पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इससे पहले बकाए के चलते एक किसान की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते वे काम पूरी तरह रोक पाने में सफल नहीं रहे।
विज्ञापन

लुंबनी से वाराणसी एनएच मार्ग निर्माण के फेज वन में रामपुर कला व कुछ अन्य गांव के किसान समुचित मुआवजे की मांग को लेकर पिछले कुछ समय से आंदोलित हैं। बीते दिनों ग्रामीणों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। इसके चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा था। प्रशासन ने मामले में पांच किसान नेताओं समेत 50 ग्रामीणों पर मुकदमा भी करा दिया था। इस बीच प्रशासन ने सोमवार से काम विधिवत ढंग से शुरू कराने के लिए भारी पुलिस बल का इंतजाम किया। एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ वीके श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स व पीएसी बल लेकर मौके पर पहुंच गए। किसानों से वार्ता का दौर शुरू हुआ। मुआवजे की रकम को लेकर एग्रीमेंट होना था। किसानों के अनुसार दबाव बनाने के लिए प्रशासन ने मोटर दुर्घटना वाद के एक मामले में बकाए को लेकर जारी आरसी के आधार पर एनएच निर्माण से प्रभावित किसान दयानंद मौर्य को गांव से ही हिरासत में ले लिया। किसानों ने शोर शुरू किया, लेकिन तब तक तहसील प्रशासन की एक गाड़ी उसे लेकर चली गई। बाद में उसे मंडल कारागार फैजाबाद भेज दिया गया। किसानों ने इसे उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताते हुए कहा कि अनावश्यक दबाव बनाने के लिए ही किसान को कारागार भेजा गया है। राजस्व बकाए में कारागार भेजने का कोई प्रबंध नहीं है। इसके लिए राजस्व हवालात बनी है। किसान की गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने हंगामें का प्रयास शुरू ही किया था कि तभी पुलिस एक्शन में आ गई। इससे ग्रामीणों का विरोध उग्ररूप नहीं लेने पाया। नतीजा यह हुआ कि ग्रेडर व जेसीबी मशीन लगाकर एनएच निर्माण का कार्य फिर से शुरू हो गया।
एसडीएम टांडा नरेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर कला में एनएच निर्माण के दौरान बाईपास मार्ग निर्माण का जो काम प्रभावित हुआ था, उसे फिर से शुरू करा दिया गया है। एक बकाएदार को हिरासत में लिया गया था। सुरक्षा कारणों को देखते हुए उसे फैजाबाद कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें