फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का समेत तीन ट्रेन रही निरस्त, परेशान हुए यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के चलते सोमवार को फरक्का डाउन, कैफियात डाउन व मरुधर अप एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। नतीजा यह रहा कि एक तरफ जहां संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 133 यात्रियों ने आरक्षित टिकट कैंसिल कराने को मजबूर हुए, तो वहीं ज्यादातर यात्रियों ने हाड़कंपाऊ ठंड को देखते हुए यात्रा करना ही रद्द कर दिया। उधर आठ अन्य एक्सप्रेस ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इससे गंतव्य तक जाने के लिए कड़ाके की ठंड में यात्रियों को घंटों इंतजार करने का मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

घने कोहरे के प्रकोप ने ट्रेनों की रफ्तार पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। बुरी तरह प्रभावित ट्रेनों के संचालन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को फरक्का डाउन, कैफियात डाउन व मरुधर अप एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त हो गईं। इसके चलते संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 133 यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने को मजबूर होना पड़ा। इतना ही नहीं संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों ने हाड़कंपाऊ ठंड को देखते हुए यात्रा करना ही रद्द कर दिया। आवश्यक कार्य के चलते कुछ यात्रियों को दूसरी ट्रेन से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा आठ एक्सप्रेस ट्रेन घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार किसान अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 8 बजकर 42 मिनट से साढ़े 8 घंटा व किसान डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 4 बजकर 36 मिनट से 4 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा सियालदाह डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 10 बजकर 18 मिनट से 3 घंटा, सियालदाह अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 4 बजकर 56 मिनट से साढ़े 3 घंटा, कोटा पटना अप एक्सप्रेस निर्धारित समय 9 बजकर 48 मिनट से 15 घंटा, फरुखाबाद छपरा डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 11 बजकर 35 मिनट से 3 घंटा, दून अप एक्सप्रेस 1 बजकर 8 मिनट से साढ़े 3 घंटा व दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 21 मिनट से साढ़े 6 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि घने कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें