फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार आबादी को जल्द मिलेगी जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जमुनीपुर व आसपास के 40 गांव की लगभग 22 हजार आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो चुके जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से विद्युत विभाग जल्द ही विद्युत आपूर्ति शुरू करने की तैयारी में है। एक पखवारे के भीतर ही इस उपकेंद्र से 40 गांवों को विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ इन गावों को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी, वरन अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर पड़ रहा अतिरिक्त लोड भी कुछ हद तक कम हो सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के ज्यादातर विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड चल रहे हैं। इसके चलते आए दिन कोई न कोई समस्या उत्पन्न होती रहती है। कुछ केंद्रों में बीते दिनों ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ाई गई, लेकिन वह पर्याप्त साबित नहीं हुई। जिले में इसे देखते हुए ही कई विद्युत उपकेंद्र का निर्माण लगभग तीन वर्ष पूर्व से शुरू कराया गया। इनमें से कई बन गए, तो कई का निर्माण अधूरा चल रहा है। इस बीच अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र का भार कम करने के लिए जमुनीपुर में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण लगभग दो वर्ष पहले शुरू कराया गया था। बीच में निर्माण कार्य कतिपय कारणों से प्रभावित हुआ, लेकिन पिछले कुछ दिनों से तेजी लाए जाने के चलते अब जाकर निर्माण पूरा हुआ है। इसके लिए विद्युत विभाग को लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये मिले थे। इतनी रकम में यह उपकेंद्र बनकर लगभग तैयार हो चुका है। तकनीकी परीक्षण के बाद इसे ऊर्जीकृत कर उपभोक्ताओं तक आपूर्ति पहुंचाने की तैयारी है।
विद्युत विभाग ने जो तैयारियां की हैं, उसके अनुसार एक पखवारे के भीतर ही इस उपकेंद्र को ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। इसके बाद जमुनीपुर व आसपास के लगभग 40 गांव के उपभोक्ताओं को इस उपकेंद्र से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। अभी तक इन गावों को अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली मिला करती थी। अकबरपुर उपकेंद्र के ओवरलोड होने के चलते आकस्मिक कटौती का दंश इन गांव के उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ता था। उधर जमुनीपुर उपकेंद्र के शुरू हो जाने से अकबरपुर उपकेंद्र की ओवरलोडिंग भी कम होगी। दरअसल इन 40 गांवों को अकबरपुर उपकेंद्र के दो फीडर से विद्युत आपूर्ति दी जाती थी। अब इन दो फीडरों पर विद्युत आपूर्ति का दबाव काफी कम होगा, जिसका लाभ अकबरपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता उठा सकेंगे।
विज्ञापन


वोल्टेज व कटौती में होगा सुधार
उपभोक्ता रमेश मिश्र व जगन्नाथ ने कहा कि जमुनीपुर उपकेंद्र के संचालन से क्षेत्र के लोगों को आकस्मिक कटौती व लो वोल्टेज से राहत मिल जाएगी। कहा कि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली मिलने के चलते आए दिन क्षतिग्रस्त तार टूटता रहता है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। ऐसा होने से अब इसमें सुधार की उम्मीद है। उपभोक्ता सत्यम व रत्नेश ने कहा कि सबसे अधिक समस्या वोल्टेज की है। लो वोल्टेज के चलते विद्युतचालित उपकरण ठीक से कार्य नहीं करते। अब जबकि जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली मिलने वाली है, तो वोल्टेज में सुधार होने की संभावना है, जिससे विद्युतचालित उपकरणाें का समुचित लाभ मिल सकेगा।

इन गांवों को मिलेगी बिजली
जमुनीपुर, हाशिमपुर, छितौनी, बनगवां, हरिपुर, जगदीशपुर, डल्लापुर, फूलपुर, भगवानपुर, उकरा, लोदीपुर, सुल्तानपुर, भुवनपुर, करमुलहा, भगौतीपुर, काशीपुर आदि शामिल हैं।

जल्द शुरू होगी नए उपकेंद्र से आपूर्ति
जमुनीपुर विद्युत उपकेंद्र बनकर तैयार है। उर्जीकृत जल्द ही कर दिया जाएगा। लगभग 40 गांव के उपभोक्ताओं को नए उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। -उपेंद्र पटेल, उपखंड अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें