फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी तक फर्राटा भरते दिखेंगे कश्मीरिया मार्ग पर वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरिया बाईपास पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। कश्मीरिया बाइपास पर जल्द ही आवागमन काफी आसान होगा। करीब सवा दो करोड़ की लागत से इस मार्ग का फिर निर्माण होने से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। जनपद के साथ बस्ती व गोरखपुर जाने-आने वालों को काफी सहूलियत होगी। पीडब्ल्यूडी विभाग ने कश्मीरिया बाइपास मार्ग का निर्माण शुरू कराया है जो अगले माह तक पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद वाहन चालकों को काफी आसानी होगी।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के बाद टांडा जिले का दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। टांडा में एनटीपीसी व जेपी सीमेंट कारखाना है। इसके लिए टांडा नगर से पहले कश्मीरिया चौराहे से बाइपास निकला है। एनटीपीसी व जेपी सीमेंट फैक्ट्री जाने के लिए लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते रहे हैं। कलवारी होकर बस्ती व गोरखपुर जाने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग खास है।
विज्ञापन


इसके बावजूद कुछ समय से यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। दरअसल फैक्ट्रियों तक पहुंचने के लिए भारी वाहन इसी मार्ग से निकलते हैं। इसके चलते मार्ग सामान्य वाहनों के चलते लायक नहीं रह गया था। वाहनों को टांडा नगर के भीतर से होकर गुजरना पड़ता था। इससे टांडा में जाम लगने लगा था। टांडा विधायक संजू देवी ने शासन में इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इस बीच लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने सड़क की मरम्मत शुरू कराई जाए।

करीब साढ़े 4 किलोमीटर लंबे बदहाल मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। रविवार से बडे़ वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया। ऐसा इसलिए क्योंकि साढे़ 4 किलोमीटर की दूरी तक सड़क की एक लेयर उखाड़ी जा रही। उस पर नए सिरे से गिट्टी आदि डाली जाएगी। यह कार्य 15 जनवरी तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

इसके बाद इस रोड पर वाहनाें का आवागमन शुरू होगा। शेष निर्माण चलता रहेगा। सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट निर्धारित हुआ है। इस राशि से सड़क बनने के भारी वाहन गुजरने का कोई असर नहीं होगा। फरवरी माह के अन्त तक निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे।
विज्ञापन


तेजी से पूरा होगा निर्माण
कश्मीरिया मार्ग का निर्माण तेजी से कराया जाएगा। लगभग सवा दो करोड़ की लागत से साढे़ 4 किलोमीटर की दूरी तक मार्ग का फिर से निर्माण होगा। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
यतेंद्र कुमार, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें