फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकसी में दर्ज की बीए प्रथम वर्ष की टीम ने जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकसी में बीए प्रथम वर्ष की टीम चैंपियन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज में चल रहे वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। एकल गीत में बालिका वर्ग में शालिनी मिश्र, तो बालक वर्ग में मोहम्मद समद ने बाजी मारी। समूह नृत्य में स्वाति सिंह के ग्रुप ने बाजी मारी। रस्साकसी में बीए प्रथम की टीम ने जीत हासिल की।
बीएनकेबी पीजी कॉलेज के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। एकल गीत में बीए प्रथम वर्ष की शालिनी मिश्र ने बाजी मारते हुए बीए तृतीय वर्ष की एकता श्रीवास्तव व बीए प्रथम वर्ष की काजल सिंह को पीछे छोड़ा। एकल गीत बालक वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के मोहम्मद समद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। बीए द्वितीय वर्ष के कृष्णकांत को द्वितीय तथा बीए प्रथम वर्ष के शशांक को तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। समूह नृत्य में स्वाति सिंह व प्रियंका के ग्रुप तथा गौरी द्विवेदी व एकता श्रीवास्तव के ग्रुप के बीच टक्कर का मुकाबला हुआ। हालांकि स्वाति के ग्रुप को विजयी घोषित किया गया। नाटक में शशांक पांडेय व शशांक द्विवेदी के समूह को प्रथम स्थान मिला, जबकि प्रतिष्ठा मिश्र, स्वाति सिंह व एकता श्रीवास्तव के ग्रुप को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। रस्साकसी में बीए प्रथम वर्ष की टीम ने बीएड की टीम को पराजित कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अवधेश ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. अर्चना पाठक, डॉ. विश्वदीप, डॉ. ओमप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सिद्धार्थ पाण्डेय, डॉ. जयमंगल पांडेय, डॉ. जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें