फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे के लिए निरस्त हुई बरेली वाराणसी अप व डाउन ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन के लिए बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बरेली-वाराणसी अप व डाउन एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को निरस्त होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेलवे ने फिलहाल इस ट्रेन का संचालन 15 दिन के लिए स्थगित रखने का निर्णय लिया है। कई अन्य ट्रेनें 4 से आठ घंटे विलंब से चलीं।

अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि 2 बजकर 10 मिनट पर अकबरपुर पहुंचने वाली वाराणसी बरेली अप निरस्त होगई। इसी ट्रेन का डाउन में निर्धारित समय 3 बजकर 27 मिनट का समय है। इसे भी निरस्त कर दिया गया। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन का संचालन मौसम खराब होने के चलते फिलहाल एक पखवारे के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर जो अन्य ट्रेन आईं भी वह घंटों विलंब से रहीं। सरयू-जमुना डाउन अपने निर्धारित समय से 7 घंटा लेट तो सरयू-जमुना अप साढे़ आठ घंटा विलंब से चली। इसी क्रम में मऊ-आनंद विहार अप ट्रेन अपने निर्धारित समय 2 बजकर 13 मिनट से साढे़ तीन घंटा विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि मौसम के उतार चढ़ाव के चलते ट्रेेनें विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को इसकी जानकरी दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें