फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 56 मत से बसपा ने जीता जलालपुर नपाप अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोचक मुकाबले में सपा को हराया, भाजपा प्रत्याशी को मिला अंतिम स्थान
विज्ञापन

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अत्यंत रोमांचक चुनावी मुकाबले में बसपा प्रत्याशी फरजाना खातून ने सिर्फ 56 मतों के अंतर से जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। सपा यहां दूसरे स्थान पर रही, जबकि तमाम दांवपेंच के बावजूद भाजपा को यहां तीसरा व अंतिम स्थान हासिल हुआ।

अंतिम तीन चरण में पिछड़ने के बावजूद शुरुआती चरणों में मिली बढ़त ही यहां बसपा के लिए संजीवनी साबित हुई। जलालपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी ही मैदान में थे। ऐसे में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद लोगों ने पहले से ही लगा रखी थी। सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ हुई।
विज्ञापन


शुरुआती पहले चरण में बसपा ने बढ़त बनायी, तो जीत के लिए तमाम दांवपेंच अपनाने वाली भाजपा को यहां तगड़ी निराशा हाथ लगी। दरअसल जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर टिकट देने तथा जिले के अन्य क्षेत्र के तमाम सजातीय लोगों के भी जलालपुर में ही जुटे रहने की वजह से लोगों के बीच भाजपा की जीत की उम्मीद बढ़ी हुई थी।

दूसरे चरण में भाजपा को बढ़त से कुछ उम्मीद जगी, लेकिन तीसरे चरण में भी भाजपा तीसरे स्थान पर रही तो रही सही उम्मीदें भी जाने लगीं। पहले चरण में बसपा प्रत्याशी फरजाना खातून को 1132 तो सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां को 744 जबकि भाजपा प्रत्याशी इशरत फातिमा को सिर्फ 700 मत मिल सके।

दूसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी जबकि तीसरे चरण में बसपा प्रत्याशी ने लीड किया। चौथे, पांचवें व अंतिम चरण में सपा प्रत्याशी ने अन्य दोनों प्रत्याशियों को पीछे छोड़ा। मतों की गिनती का काम पूरा हुआ तो 56 मतों से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर ली। पांच डाक मत को मिलाकर बसपा प्रत्याशी को 5925 मत मिले।
विज्ञापन


छह डाक मत के साथ सपा प्रत्याशी को 5869 जबकि छह डाक मतों के साथ भाजपा प्रत्याशी को 3753 मत मिले। यहां कुल 15 हजार 919 मत पड़े थे। इनमें से 362 मत रद्द कर दिए गए। 17 डाक मतों को मिलाकर 15 हजार 574 मतों की गिनती की गई।

नगर पालिका परिषद जलालपुर
फरजाना खातून (विजेता) बसपा 5925
खुर्शीद जहां (उप विजेता) सपा 5869
इशरत फातिमा भाजपा 3753
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें