फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को ट्रक ने मौत, अन्य हादसों में 4 गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत भाग निकला। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार फैजाबाद जनपद में गोशाईगंज निवासी अनिल कुमार (32) पुत्र अरुण कुमार सोमवार दोपहर बाइक से अकबरपुर में एक वैवाहिक आयोजन में आया था। देर शाम घर लौटते समय यादवनगर तिराहा के निकट फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन


स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जहांगीरगंज निवासी वीरेंद्र (28) पुत्र रामकुमार सोमवार देर शाम बाइक से घर लौटते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी जहांगीरगंज से गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टांडा क्षेत्र में सूरापुर निवासी रामनाथ (45) सोमवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट हुए हादसे में घायल हो गया। सम्मनपुर निवासी जोगिंदर (28) पुत्र सिद्धनाथ मंगलवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


हंसवर थानान्तर्गत साबूपुर निवासी रूपाली (20) पुत्री अमरनाथ मंगलवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के वक्त बाइक सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें