फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल को हरा सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बीएन इंटर कॉलेज में चल रही आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को पूल बी के आखिरी क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की टीम ने एकतरफा मुकाबले में गढ़वाल को 5-1 से पराजित कर सेमीफाइनल प्रवेश किया। सोमवार को सेमीफाइनल में दिल्ली का मुकाबला चेन्नई की टीम से होगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शनिवार को पूल बी के आखिरी क्वार्टर फाइनल गढ़वाल स्पोर्टिंग क्लब व सीएजी दिल्ली के बीच हुआ। मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्र व बीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बिपिन सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

दिल्ली की टीम शुरुआत से ही आक्रामक दिखी। तीसरे मिनट में ही दिल्ली ने गोलकर बढ़त हासिल कर ली। कुछ देर बाद ताबड़तोड़ दो गोल कर 3-0 से बढ़त बनाई। दूसरे हाफ गढ़वाल टीम के खिलाड़ियों ने जोर लगाया लेकिन मात्र एक ही गोल कर सके। इस बीच दिल्ली ने 63वें व 73वें मिनट में गोल कर निर्णायक बढ़त बना ली।
विज्ञापन


दिल्ली की टीम 5-1 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम का मुकाबला सोमवार को चेन्नई की टीम से होगा। हैदराबाद की टीम पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। मैच के दौरान अरशद खान, घनश्याम गुप्ता, सभाजीत वर्मा, दयाशंकर पाण्डेय, संदीप जान, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें