फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच रवाना हुईं 254 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
28 पोलिंग पार्टियों को रखा गया रिजर्व
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले की तीन नगर पालिका व दो नगर पंचायत में रविवार को होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पहले शनिवार को अकबरपुर नगर के हवाईपट्टी से 254 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 28 पोलिंग पार्टियों के 112 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।

आवश्यकता पड़ने पर इनका प्रयोग किया जाएगा। प्रेक्षक प्रांजल यादव ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का जायजा लिया। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर देर शाम तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लें।
विज्ञापन


कक्ष में मतपेटी को ऐसे स्थान पर रखें, जहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। साथ ही उसे खिड़की से दूर रखें। कहा कि मतदान के दौरान यदि किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न करे, तो इसकी जानकारी तत्काल जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को दें। निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने की उन पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि मतदान केंद्र पर खाने व सोने की व्यवस्था करें। न तो किसी के घर सोएं और न ही उसके घर खाना खाएं। डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि शनिवार को कुल 254 पोलिंग पार्टियों के 1016 कर्मचारी संबंधित मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गए। उनके साथ मतपेटी, मतपत्र व आवश्यक दवाओं की किट भी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें