फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए रहें मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत कर्मचारियों को मिले निर्देश
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह व एसपी संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक किया। इसमें मतदान से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया।

कहा गया कि एक बार फिर से सभी मतदान केंद्रों का स्थलीय जायजा लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कमी हो, तो उसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए। भयमुक्त व निष्पक्ष तरीके से लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


26 नवंबर को तीन पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा दो नगर पंचायतों इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा में होने वाली मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में चुनाव से जुड़े अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों का एक बार फिर से स्थलीय जायजा लें।

इसमें रैंप, पेयजल, प्रकाश व मतदान केंद्र तक पहुंचने के रास्ते का विशेषतौर पर जायजा लें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की कमी हो, तो उसे समय रहते दूर करा दें। जिन केंद्रों पर 200 से अधिक मतदाता हों, वहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा में लगे पुलिस व पीएसी कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार सामग्री न ले जाने दें। यदि कोई भी मतदान में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करता नजर आए, तो उसके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


कहा कि शनिवार को सभी निकायों में रूटमार्च कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। ऐसा माहौल पैदा करें, जिससे लोग बगेर किसी भय के निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सकें। इस दौरान चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी, एएसपी ओपी सिंह, सभी सीओ व थानाध्यक्ष, पीएसी व अर्धसैनिक बल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें