फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता उल्लंघ में सपा प्रत्याशी पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन में सपा प्रत्याशी पर केस दर्ज
विज्ञापन


जलालपुर। बगैर अनुमति के कार्यालय में बड़ी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री रखने पर सपा प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। वहीं बगैर अनुमति के घर की दीवार पर बसपा प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर मकान मालिक पर भी केस दर्ज हुआ।

आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। यह सभी टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। शनिवार रात फ्लाइंग स्क्वायड भ्रमण कर रही थी।
विज्ञापन


जब वह उर्दू बाजार स्थित सपा कार्यालय पहुंची, तो वहां बगैर अनुमति के बड़ी मात्रा झंडा, बैनर व पोस्टर रखा मिला। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी मुन्नालाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी पति व निवर्तमान चेयरमैन अबुलबशर अंसारी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


वहीं फ्लाइंग स्क्वायड ने वाजिदपुर मोहल्ले में एक घर की दीवार पर बसपा प्रत्याशी का पोस्टर बगैर अनुमित के लगा मिला। मकान मालिक वकील अख्तर के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें