फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन

मंडलायुक्त और आईजी ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश
कहा, निर्भीक होकर वोट डालने की वोटरों से की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी ऐसी व्यवस्था करें कि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उक्त निर्देश मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र और आईजी विजय प्रकाश ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार चुनाव से जुडे़ अधिकारियों के साथ हुई एक समीक्षा बैठक में दिए। अधिकारियों ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के हो जाते हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया तक वे सभी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करें।
जिले में तीन नगर पालिका अकबरपुर, टांडा व जलालपुर तथा दो नगर पंचायत इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा में 26 नवंबर को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि आरओ व एआरओ के कार्य जोनल मजिस्ट्रेटों से अलग होता है। ऐसे में सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी के साथ निभाना होगा। कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाना होगा। कहा कि आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाए। यदि कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करते दिखे, तो उसके विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए। कहा कि आचार संहिता लागू होने के बाद सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के हो जाते हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया तक वे सभी निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे आईजी विजय प्रकाश ने कहा कि मतदान केंद्रों के इर्दगिर्द सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएं। इस प्रकार व्यवस्था की जाए कि कोई भी मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके। डीएम अखिलेश सिंह ने पोलिंग पार्टियों के मतदान केंद्रों तक जाने की तैयारियों, मतदान संबंधित प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी सुधीर सिंह ने मतदान को लेकर की जाने वाली सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ ओपी आर्य, डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, परियोजना निदेशक प्रदीप पाण्डेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, बीएसए अतुल कुमार सिंह, समेत सभी आरओ एआरओ के अलावा सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें