फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिबरी से वृद्ध, तो चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिबरी से वृद्ध तो चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। ढिबरी से लगी आग से वृद्ध तो खाना बनाते समय महिला झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर जबकि महिला को जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत देवरिया निवासी राजाराम (65) पुत्र झगरू मंगलवार देर शाम घर के भीतरी बरामदे में सो रहा था। निकट ही ढिबरी रखी हुई थी। बताया जाता है कि देर रात्रि अचानक ढिबरी उसके बिस्तर पर गिर पड़ी। इससे बिस्तर में आग लग गई और वह भी उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


खुद ही आग बुझाने के साथ गुहार मचाया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आननफानन में उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर निवासिनी रेखा (32) पत्नी संतोष मंगलवार देर शाम आग की चपेट में आकर झुलस गई, वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसकी चीख सुन मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

आननफानन में उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें