अकबरपुर से प्रमिला घोषित हुईं बसपा उम्मीदवार
अंबेडकरनगर। अकबपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद की चर्चित सीट पर बसपा ने अपना पत्ता खोल दिया है। पार्टी कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ बसपा नेता रामशिरोमणि वर्मा की पत्नी प्रमिला वर्मा के नाम पर मुहर लगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दर्शन भारती ने दी।
बताया कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की आम सहमति पर यह निर्णय लिया गया है। पार्टी जल्द ही टांडा, जलालपुर नगर पालिका तथा किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदारों के नाम की घोषणा करेगी।
गौरतलब है कि कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी रामशिरोमणि वर्मा को बसपा ने बीते विधानसभा चुनाव में टांडा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया था लेकिन बाद में उनका टिकट कट गया था। उनकी पत्नी का कोई खास राजनीतिक अनुभव नहीं है। पति रामशिरोमणि के सहारे वह चुनाव मैदान में उतरी हैं।