फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद भुगतान के लिए एजेंसियों के खाते में नहीं पहुंची रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान के लिए एजेंसियों के खाते में नहीं पहुंची रकम
विज्ञापन

- धान खरीद का कार्य शुरू होने में महज तीन दिन शेष
- अब तक सिर्फ 2148 किसानों ने कराया धान बिक्री के लिए पंजीकरण
- छह एजेंसियों के माध्यम से 72 केंद्रों पर होगी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। धान खरीद कार्य शुरू होने में महज तीन दिन शेष है। परन्तु विभागीय तैयारियां पूरी तरह अधूरी दिख रही है। जानकारी के अभाव में अब तक महज 2148 किसानों ने ही धान की बिक्री के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो धान खरीद के बाद भुगतान के लिए एजेसियों के खाते में धनराशि भी नहीं पहुंची है। विभागीय सुस्ती के बीच निर्धारित 1,37,600 मीट्रिक टन धान की खरीद हो पाना संभव नहीं दिख रहा। यह बात अलग है कि विभागीय अधिकारी जिले के सभी 72 क्रय केन्द्रों पर धान खरीद की तैयारियों को पुख्ता बता रहे हैं।
जिले में आगामी 1 नवंबर से धान की खरीद प्रारंभ हो जाएगी। इसके लिए 6 एजेंसियों के माध्यम से 72 क्रय केन्द्रों का निर्धारण पूर्व में किया गया है। सभी एजेसियों में निर्धारित लक्ष्य 1,37,600 के के सापेक्ष खरीद की जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है। विपणन शाखा के 6 क्रय केन्द्रों के माध्यम से 43 मीट्रिक टन, पीसीएफ के 33 केन्द्रों के माध्यम से 30 हजार मीट्रिक टन, राष्ट्रीय कर्मचारी कल्याण निगम के 3 क्रय केन्द्रों से 9 हजार, भारतीय खाद्य निगम के 2 क्रय केन्द्रों से 3600, प्राइवेट प्लेयर के 25 क्रय केन्द्रों से 45 हजार व पीसीयू के 3 क्रय केन्द्रों से 5 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य दिया गया है। किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित हो इसके लिए सरकार ने धान बिक्री से पहले किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है। इसमें किसानों को अपना नाम, पता के साथ साथ अनुमानित धान बिक्री की मात्रा दर्शानी होगी। किसानों को अपने रोपी गई धान की फसल के क्षेत्रफल का विवरण भी वेबसाइट पर अपलोड करना है। इस बार सरकार ने ए ग्रेड के धान का समर्थन मूल्य 1590 रुपए व सामान्य धान का समर्थन मूल्य 1550 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसके अलावा किसानों को धान की सफाई व लोडिंग अनलोडिंग का खर्च भी प्रति क्विंटल 15 रुपए मिलेगा।
विज्ञापन

नहीं हो सका राइस मिलों का चयन
शासन के निर्देश के मुताबिक इस बार जिले में 37 राइस मिलों को धान कुटाई की जिम्मेदारी सौंपी जानी है। विभाग ने राइस मिलों से इस बावत संपर्क किया। अब तक केवल 15 राइस मिलों ने अपना अवेदन विभाग के पास सौंपा, जिन्होंने कुटाई के लिए अपनी सहमति प्रदान की हैं। विभाग के मुताबिक 12 और राइस मिलरों ने भी आवेदन किया है, उनके कागजातों की पड़ताल चल रही है। जल्द ही शेष 10 अन्य राइस मिलरों की तलाश पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

पूरी कर ली जाएगी तैयारी
खरीद का कार्य शुरु होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सभी एजेंसियों के खाते में सोमवार को आवश्यक धनराशि पहुंच जाएगी। किसानों को कोई असुविधा नहीं होने पाएगी।
अंशुमाली शंकर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें