फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोर सहित 6 मार्ग दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो किशोर समेत छह मार्ग दुर्घटना में घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिले के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। इसमें एक अधेड़ महिला की हालत गंभीर बतायी जाती है। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कहरा सुलेमपुर गांव निवासी अजय कुमार (15) शुक्रवार को गांव के पास सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं, आलापुर थाना क्षेत्र निवासी नीरज (18) व रेखा (50) शुक्रवार को जिला मुख्यालय आते समय सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें रेखा को गंभीर चोटें आ गई हैं। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। टांडा कोतवाली क्षेत्र के दुल्लापुर निवासिनी कंचन(26), सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर निवासी राजा (10) वर्ष व इसी जनपद के अखंडनगर निवासी आलोक (18) शुक्रवार को मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें