फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलने के दौरान युवक के पेट में घोंपा शीशे की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेल रहे युवक के पेट में घोंप दी शीशे की बोतल
विज्ञापन


जलालपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत जौकाबाद गांव में शनिवार देर शाम जुआ खेलने के दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक के पेट में टूटी हुई शीशे की बोतल घोंप दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नगपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां उसकी हालत गंभीर है। उधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार देर शाम जौकाबाद में आठ से अधिक युवक जुआ खेल रहे थे। बताया जाता है कि जलालपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर कॉलोनी निवासी संदीप (25) ने एक लाख से अधिक की रकम जुए में जीत ली थी।
विज्ञापन


इसमें 40 हजार रुपये नकद तो लगभग 60 हजार रुपये उधारी में थे। संदीप उधारी की रकम संबंधित युवकों से देने को कह रहा था। इस पर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि नक्सी गढ़ई गांव निवासी पलामू व सिक्की ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच सिक्की ने वहां रखी शराब की बोतल फोड़कर उसके पेट में घोंप दी।
विज्ञापन


इससे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। अफरा-तफरी मचते ही दोनों आरोपी भाग निकले। संदीप को सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर है। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें