फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को जीप ने कुचला, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटनाओं में सात घायल, एक गंभीर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साइकिल से घर जा रहे वृद्ध को जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत पुरसावां निवासी राधेश्याम (65) मंगलवार देर शाम साइकिल से अकबरपुर से घर जा रहा था। बनगांव मोड़ के निकट फैजाबाद की तरफ से आ रही जीप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत मरथुआ निवासी नूरआलम (28) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी मोहम्मद अमीन (45) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर बस स्टेशन से घर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जलालपुर थाना अंतर्गत नगपुर निवासी रोहित (20) मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था।

उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सम्मनपुर निवासी अनुपम (21) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलापुर थाना अंतर्गत आलापुर निवासिनी स्मिता (22) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत कहरा सुलेमपुर निवासिनी शशि (19) भी बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें