फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय फटी गैस पाइप, मां बेटे टॉमा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस रिसाव से रसोई में लगी आग, मां-बेटे झुलसे
विज्ञापन


आलापुर। क्षेत्र एक घर में पाइप से गैस के रिसाव से मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। खाना बना रही महिला आग की लपटों में घिर गई। उसे बचाने दौड़ा पुत्र भी चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेेफर कर दिया है।

यह हादसा क्षेत्र के खजुरिया में हुआ। गांव निवासी रेखा (44) मंगलवार सुबह रसोई गैस से चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान पाइप से गैस का रिसाव हो रहा था जिसकी रेखा को भनक नहीं लगी। रिसाव के चलते अचानक रसोई गैस पाइप में आग लग गई। पाइप फटने से आग रसोई घर में फैल गई।
विज्ञापन


अचानक फैली आग की लपटों में रेखा घिर गई। भागने का मौका नहीं मिल पाया। रेखा की चीख पुकार सुनकर उनका पुत्र सुधांशु बचाने के लिए दौड़ा रसोई में पहुंचते ही वह भी आग की चपेट में घिर गया। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रेखा और उनका पुत्र सुधांशु (20) गंभीर रूप से झुलस गए। गंभीर हालत में मां-बेटे को परिवारीजन सीएचसी रामनगर ले गए जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत सामान्य नहीं होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे परिवारीजन

आलापुर। फतेहपुर गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान में आग लग गई। आग से करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। इस हादसे में परिवारीजन बाल-बाल बच गए। फतेहपुर गांव में यह हादसा हरेकृष्ण मिश्र के मकान में सोमवार देर शाम हुई। जानकारी के मुताबिक खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे रसोई घर में लगी आग बाहर तक फैल गई।
विज्ञापन


यह देख परिवारीजनों में अफरातफरी मच गई। मदद के लिए सभी घर के बाहर की भागे। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आधा घंटे के बाद वह आग बुझा सके। लेकिन तब तक काफी सामान चल गया। यह संयोग था कि कोई परिवारीजन आग की चपेट में नहीं आया। परिवारीजनों के मुताबिक करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें