फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा समेत चार सर्पदंश के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धा समेत चार महिलाओं को सांप ने डसा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में एक वृद्धा समेत चार महिलाओं को सांप ने डस लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर है। अकबरपुर क्षेत्र में पीरपुर गांव निवासी वंदना (18) को मंगलवार सुबह घर की सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अकबरपुर में कसेरुआ निवासी कंचन (22) को भी घर की सफाई के दौरान मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया था। कंचन को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहितीपुर बाजार निवासी शालिनी (20) सोमवार देर शाम घर के बाहर सर्पदंश का शिकार हो गई। अकबरपुर थानान्तर्गत शहजादपुर निवासी रघुराजी देवी (65) मंगलवार सुबह खेत जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गईं। परिवारीजनों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें