फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5960 किसानों का माफ हुआ 30 करोड़ का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
5960 किसानों का 30 करोड़ रुपए ऋण हुआ माफ
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। ऋण मोचन योजना के तहत सोमवार को टांडा व अकबरपुर तहसील के 5960 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाणपत्र सौंपा गया। लगभग 30 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ।

अकबरपुर में सांसद हरिओम पांडेय ने तो टांडा में विधायक संजू देवी ने किसानों को प्रमाणपत्र सौंपते हुए उन्हें सरकार द्वारा किसान हित में किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण शिविर का आयोजन नवीन मंडी समिति सिझौली में हुआ। अकबरपुर तहसील के कुल 3146 किसानों को योजना के तहत ऋण माफी का प्रमाणपत्र सौंपा गया।

यहां 16 करोड़ 21 लाख 99 हजार 627 रुपए का कर्ज माफ हुआ। मुख्य अतिथि सांसद हरिओम पांडेय ने किसानों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि उनकी सुविधा के लिए ही क्षेत्रवार कैंप लगाकर कर्ज माफी का प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।

किसानों को आगे और भी कई जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए लगातार ऐतिहासिक काम कर रही है। उन्हें पहली बार यह अहसास हो रहा है कि किसान हितों की चिंता करने वाली भी सरकार है।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, उपकृषि निदेशक विनोद कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. धर्मराज सिंह, एसडीएम विवेक मिश्र समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक संजू देवी ने 2714 किसानों को ऋण मोचन योजना का प्रमाणपत्र दिया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से किसानों के हित में प्रयास चल रहे हैं।

कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की जा चुकी हैं। वादे के मुताबिक कर्ज माफी भी किया जा रहा है। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके लिए आगे और भी कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


टांडा में 13 करोड़ 85 लाख 90 हजार 524 रुपए का ऋण माफ हुआ। कार्यक्रम में उपकृषि निदेशक विनोद कुमार, एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ बीके श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामबाबू, कपिलदेव वर्मा व राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें