फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 प्रतिशत बच्चों को नहीं लग पा रहा जिले में टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
38 प्रतिशत बच्चों को नहीं लग रहे जरूरी टीके
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। दो वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण में अंबेडकरनगर जनपद फिसड्डी रहा है। करीब 38 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। इसके चलते जिले को केंद्र सरकार की सघन मिशन इंद्रधनुष योजना में शामिल करते हुए सात अक्तूबर से सरकारी अस्पतालों व उपकेंद्राें पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

जनपद प्रदेश के 52 और देश के उन 118 जिलों में शामिल किया गया जहां बच्चों के टीकाकरण की स्थिति चिंताजनक है। गौरतलब है कि बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। इसके बाद भी जिले में अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन


इसके चलते जिले को सघन मिशन इंद्रधनुष योजना में शामिल किया गया है। इसमें ऐसे जिलों को शामिल किया जाता है, जहां की प्रगति 70 प्रतिशत से कम हो। केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 से सघन मिशन इंद्रधनुष योजना शुरू कर रखी है। तीन वर्ष बाद अंबेडकरनगर को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जन्म से दो वर्ष तक के बच्चों को अलग अलग टीके लगाने के मामले में अंबेडकरनगर की स्थिति अच्छी नहीं। 38 प्रतिशत बच्चों को औसतन प्रत्येक वर्ष सभी टीके नहीं लग पाते हैं। 62 प्रतिशत बच्चों का ही टीकाकरण हो पा रहा है। जनपद की इस स्थिति को देखते हुए प्रदेश के उन 52 जिलों में शामिल किया गया, जहां 70 प्रतिशत से भी कम बच्चों को टीके लग पा रहे हैं।

देश में ऐसे 118 जिले चयनित हुए हैं। इन जिलों की तरह अंबेडकरनगर में भी सात अक्तूबर से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान बच्चों को जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी व उपकेंद्रों पर टीके लगाए जाएंगे। विशेष कैंप का भी आयोजन होगा।

सवा लाख बच्चों को लगेंगे टीके
अभियान के दौरान अकबरपुर ब्लॉक क्षेत्र के 18609, भीटी में 6601, कटेहरी-9093, जलालपुर-15574, बसखारी-10080, भियांव-8744, रामनगर-10027, जहांगीरगंज-9713 तथा टांडा में 13767 बच्चों का टीकाकरण होगा। इनमें एक वर्ष तक के 53 हजार 626 बच्चे तथा 1 से 2 वर्ष तक के 48 हजार 582 बच्चे शामिल हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत के मुताबिक बच्चों को 10 टीके लगाए जाने हैं जिनमें सात मुख्य हैं। इनमें बीसीजी, डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, निमोनिया से एचआईबी, खसरा, जेईई व पोलियो इंजेक्शन व ड्राप शामिल हैं।
विज्ञापन


चलाया जाएगा अभियान
जिले में बच्चों का टीकाकरण प्रतिशत बढ़ाने के लिए जन सहयोग लिया जाएगा। अभियान को वृहद ढंग से चलाया जाएगा। 62 प्रतिशत टीकाकरण को 70 प्रतिशत से ऊपर ले जाना है।
अखिलेश सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें