फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साइकिल से सामान लेने बाजार जा रहे वृद्ध को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत बड़ागांव निवासी झिनकू (60) शनिवार पूर्वाह्न साइकिल से सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर बाजार कुछ सामान खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जब वह दोस्तपुर बाजार के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।

लोग वृद्ध को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

उधर सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलई कल्यानपुर निवासी संतराम (55) शुक्रवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जा रहा था। बाजार के निकट पहुंचने पर जीप ने उसे टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव निवासी मयाराम (45) शनिवार देर शाम उस समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह बाइक से घर जा रहा था।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्र का पूरा निवासी सर्वजीत शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी के निकट वैन की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासिनी अफसाना (18) शनिवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें