फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मिली गर्मी से राहत, खिले किसानों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर बरसे बदरा, खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जनपद में 24 घंटे से उमड़-घुमड़ रहे बादल गुरुवार को जमकर बरसे। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली तो किसानों के चेहरे खिल उठे। काश्तकार धान की फसल की सिंचाई को लेकर परेशान थे।

एक पखवारे से भीषण गर्मी व उमस हो रही थी। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने से लोग गर्मी से बेहाल थे। इस बीच बुधवार सुबह से बादल उमड़ने घुमड़ने लगे। देर रात कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। गुरुवार दोपहर बाद अकबरपुर नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा खुश किसान हैं जो बारिश नहीं होने से धान की फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित हो रहे थे। बारिश के अभाव और नहरों में पानी नहीं होने से धान की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया था। गुरुवार को हुई बारिश को सूख रही धान की फसल के लिए संजीवनी माना जा रहा है। खेतों में फसल लहलहा उठी।
विज्ञापन


अकबरपुर के राजेंद्र व संतराम के मुताबिक बारिश और होनी चाहिए थी, लेकिन जो हुई उससे भी फसल को लाभ मिला है। इस समय धान की फसल को सिंचाई की सख्त जरूरत थी। बारिश ने उसे पूरा कर दिया। भीटी के रूपचंद्र ने कहा कि इसी तरह की बारिश एक-दो बार और हो जाए तो धान की फसल को व्यापक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें