फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से निपटने को 150 बेड आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। संक्रामक रोगों का प्रकोप फैलने से बचाने के लिए जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। तैयारियों की कमान जिला प्रशासन ने संभाल ली है। लोगों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी में लगभग डेढ़ सौ बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। डेंगू के मरीजों के इलाज में कोई कोर कसर न रहे, इसके लिए जरूरी दवाइयां भी अस्पतालों को उपलब्ध करा दी गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाने के साथ ही चूने व अन्य दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। डीएम ने इस बीच हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि पहले से ही स्थापित हेल्पलाइन नंबरों पर कोई भी संबंधित जानकारी दी जा सकती है, जिस पर त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रदेश में संक्रामक रोगों को लेकर मचे हड़कंप के बीच जिले में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। जिला अस्पताल में तो प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि यहां पिछले माह तक औसतन 700 मरीज पहुंचा करते थे। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में इस बीच बुखार व अन्य संक्रामक रोगों से पीड़ितों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है।
जिले में हालांकि अभी अफरातफरी की स्थिति नहीं है, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई कोर कसर न रह जाए, इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी सीएचसी में चार-चार, जबकि पीएचसी में दो-दो बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में 10 विशेष बेड आरक्षित किए गए हैं, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में 50 से अधिक बेड आरक्षित किए गए हैं। कुल डेढ़ सौ से अधिक बेड आरक्षित किए गए हैं, जिससे जरूरत पड़ते ही मरीजों को प्राथमिकता के साथ भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

सभी सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत चिकित्सकों को अलर्ट करते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा है कि क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखें। अस्पताल आने वाले मरीजों का तत्परतापूर्वक उपचार हो। इसी तरह के निर्देश जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज प्रशासन को भी दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सफाई व कीटनाशक दवा छिड़काव कराने का निर्देश
जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर से लेकर गांव तक विशेष सफाई अभियान शुरू करा दिया गया है। ग्राम स्तरीय सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव में विशेष सफाई अभियान चलाएं। वीडीओ, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी, आशा बहू व आंगनबाड़ी कर्मियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाएं। कीटनाशक दवाओं के साथ ही चूने आदि का भी छिड़काव कराएं। यथासंभव कोशिश करें कि कहीं पर भी पानी नहीं रुका रहे। जिन जगहों पर पानी रुका हुआ हो, उन्हें साफ कराया जाए। जिला प्रशासन के निर्देश पर ही अकबरपुर, टांडा, जलालपुर, किछौछा व इल्तिफातगंज आदि नगरीय क्षेत्र में सफाई कराने के बाद चूने का छिड़काव कराया गया।
पर्याप्त दवाएं व संसाधन मौजूद : डीएम
संक्रामक रोगों से निपटने को लेकर शनिवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की जनसामान्य को बचाव व अन्य तौर तरीकों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि किस तरह जरूरी एहतियात बरतकर संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी तरह के जरूरी प्रबंधों पर काम किया जा रहा है। इसके चलते ही जिले में अब तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आगे भी कोई अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए प्रतिदिन जरूरी समीक्षा व तैयारी होती रहेगी। डीएम ने बताया कि जरूरी दवाएं व अन्य संसाधन मौजूद हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों को कतई परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें