फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 15 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी के विरुद्घ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कटका थाने में यूपी गैंगेस्टर एक्ट में भी वांछित है।
विज्ञापन

कटका थाने के उप निरीक्षक विनोद प्रकाश पांडेय ने बताया कि मंगलवार को वह टीम के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए सेमरा तिराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई पड़ा। वह पुलिस टीम को नहीं देख सका। आशंका होने पर उसे जब रुकने के लिए कहा गया तो वह दुल्हूपुर की तरफ भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान अजफर निवासी अमोला बुजुर्ग थाना कटका के तौर पर हुई। पकड़े गए अपराधी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित है। उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। वहां उसके विरुद्घ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कटका थाने में यूपी गैंगेस्टर एक्ट का वांछित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें