फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर बिजली संकट से जूझी 15 हजार आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। विद्युत उपकेंद्र महरुआ व भिखारीपुर गांव के बीच बुधवार रात हाईटेंशन तार टूटने से करीब 15 हजार आबादी को उमस भरी गर्मी से जूझने पर मजबूर होना पड़ा। ऐसी ही स्थिति का सामना उपभोक्ताओं को गुरुवार दिन में भी करीब दो बजे तक करना पड़ा। करीब 14 घंटे के अवरोध के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आये दिन तारों के टूटने से आपूर्ति में हो रहे अवरोध पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

जिले में आए दिन कहीं लो-वोल्टेज की समस्या तो कहीं अघोषित कटौती के चलते उपभोक्ताओं को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात करीब 12 बजे विद्युत उपकेंद्र महरुआ व भिखारीपुर गांव के बीच जर्जर हो चुका हाईटेंशन तार टूट गया। इससे बरामदपुर जरियारी, घनेपुर, सारंगपुर, पतौना, पांती, करौना मीरपुर, दुर्गूपुर, रामपुर हरिनंदन, बाहरपुर, हीड़ी पकड़िया, भिखारीपुर मगनपुर, गोइथा व करौना समेत कई अन्य गांवों की करीब 15 हजार आबादी की बिजली अचानक ठप हो गई। एक घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र महरुआ से जुड़े अधिकारियों के पास फोन किया तो पता चला कि भिखारीपुर गांव के निकट हाईटेंशन तार टूट गया है।
रात होने के चलते गड़बड़ी दूर नहीं हो सकी। रात भर लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा वहीं सुबह से ही पेयजल समेत कई अन्य समस्याओं से भी दो चार होना पड़ा। गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति का सामना उपभोक्ताओं को दिन में करीब दो बजे तक करना पड़ा। दो बजे के बाद गड़बड़ी दूर होने पर आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं ने आये दिन हो तारों के टूटने से आपूर्ति व्यवस्था में हो रहे अवरोध पर नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

उपभोक्ता रामतीरथ, हर्षित, सेवाराम, मदनलाल आदि का कहना है कि जर्जर उपकरणों के सहारे आपूर्ति व्यवस्था चलाई जा रही है। आये दिन कहीं न कहीं तार टूटने तथा ट्रांसफार्मरों के जलने से घंटों आपूर्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होती रहती है। जेई रवीन्द्र पाल ने बताया कि गड़बड़ी को दूर कराकर आपूर्ति बहाल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें