फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन वापसी को लेकर निजी फाइनेंस कंपनी के एजेंट को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम वापसी को लेकर फाइनेंस कंपनी के एजेंट को जमकर पीटा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। फाइनेंस कंपनी से जुड़े पैसे के लेनदेन को लेकर सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर चौराहा के निकट एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत इटरौरा गांव निवासी सुरजीत (34) पुत्र कालीप्रसाद एक फाइनेंस कंपनी में एजेंट का कार्य करता था। गत दिनों फाइनेंस कंपनी उपभोक्ताओं का पैसा लेकर भाग खड़ी हुई। इसके बाद से ही उपभोक्ता जमा सुरजीत से रकम वापस मांगने लगे। बताया जाता है कि रविवार देर शाम सुरजीत थाना अंतर्गत सैदापुर चौराहे पर स्थित एक चाय के होटल पर बैठा हुआ था। इसी बीच इटरौरा के ही अजीत व सभाजीत वहां पहुंच गए और फाइनेंस कंपनी में जमा धनराशि मांगने लगे। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि अजीत व अन्य ने सुरजीत की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इर्दगिर्द मौजूद लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में सुरजीत को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें