फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से पीड़ित पांच नए मरीज जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोग और आए डायरिया की चपेट में
विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच जिले में डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। चौबीस घंटे के दौरान पांच लोग इसकी चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत मीरापुर दरवन गांव निवासिनी सुलेमना (45) पत्नी रामरतन को गुरुवार देर शाम उल्टी व दस्त होने लगा। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत सीहमई कारीरात गांव निवासिनी सुनीता (40) पत्नी रामबख्श को परिवारीजनों ने गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना अंतर्गत मीरानपुर निवासिनी आफरीन (29) पत्नी हिसामुद्दीन को शुक्रवार पूर्वाह्न डायरिया की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।उधर, आलापुर थाना अंतर्गत दिलावरपुर गांव निवासिनी हेमलता (29) पत्नी गोविंदलाल की गुरुवार देर रात अचानक तबियत खराब हो गई। उसे उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा जलालपुर थाना अंतर्गत रुकुमपुर काशीपुर गांव निवासिनी पूजा (17) पुत्री पतिराज को शुक्रवार भोर में डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें