वृद्धा समेत चार डायरिया की चपेट में
सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। चौबीस घंटे के भीतर एक वृद्धा समेत चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत गौहन्ना गांव निवासी उत्कर्ष (10) पुत्र कपिलदेव को गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना अंतर्गत गदाया मोहल्ला निवासिनी साजिदा खातून (75) पत्नी बकरुद्दीन गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत अहलादे निवासी हरीराम (50) पुत्र रामलौट गुरुवार देर शाम उल्टी-दस्त की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत जहांगीरगंज निवासिनी गुड़िया (18) पुत्री धर्मजीत शुक्रवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गई। उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।