फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित प्रेमिका को गोली मार प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को गोली मार खुद को उड़ाया
विज्ञापन

एक पखवारे पहले हुए प्रेमिका के विवाह से था नाराज
पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने विवाहित प्रेमिका को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी। युवती को गंभीर दशा में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से उस तमंचे को बरामद कर लिया है जिससे घटना को अंजाम दिया गया। गोली मारने से पहले युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका का विवाह एक पखवारे पहले हुआ है, वह उससे दो माह की गर्भवती भी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से मोहल्ले व आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक सनसनी का माहौल बना रहा। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
बताया जाता है कि सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौहारे गांव निवासी विजय यादव का पड़ोसी गांव निवासिनी युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसी बीच परिवारीजनों ने युवती का विवाह सुल्तानपुर जिले के ही अखंडनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ 7 जून को कर दिया। 8 जून को विदाई के बाद वह 19 जून को ससुराल से अपने मायके पहुंची। इस बीच गुरुवार सुबह युवती अपने भतीजे के साथ बाइक से अकबरपुर स्थित साबुन विभाग गली में अपनी ननद के घर पहुंची। इसी बीच दोपहर के करीब ननद के एक दूर के रिश्तेदार को लेकर युवती का प्रेमी विजय यादव भी पहुंच गया।
विज्ञापन

कुछ देर की बातचीत के बाद वह युवती के कमरे में गया और युवती को निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया। खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन सन्न रह गए। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर विजय व युवती जमीन पर गिरे हुए थे। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां विजय को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि युवती को टॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा। युवती की हालत गंभीर बताई जाती है। बताया जाता है कि विजय की पत्नी संबंधित ग्राम पंचायत की प्रधान है। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि संबंधित मामले में केस दर्ज कर विवेचना कराई जाएगी। खुद को गोली मारने से पहले युवक ने निर्मला व अन्य को बताया था कि वह युवती से प्यार करता है। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया।
विजय ने गुरुवार को युवती की ननद के घर पहुंचकर बताया कि वह युवती से लम्बे समय से प्यार करता आ रहा है। युवती इस समय दो माह की गर्भवती भी है। इसके बाद भी उसका विवाह जबरन कर दिया गया। विजय ने ननद को बताया कि उसके पास युवती का मंगलसूत्र व चूड़ी पड़ी हुई है। वह इसे लौटाना चाहता है। ननद ने उससे सामान देने को कहा लेकिन उसने कहा कि वह खुद अपने हाथ से देगा। इसी दौरान ननद जब बात करने के लिए बाहरी कमरे से अंदर की तरफ बढ़ी तभी विजय भी पीछे से वहां पहुंच गया। ननद को उस कमरे से धक्का देकर बाहर कर दिया जिसमें युवती मौजूद थी।
विज्ञापन

घटना के बाद एसपी सुधीर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह व सीओ सिटी राघवेन्द्र मिश्र के साथ घटना स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने परिवारीजनों के साथ ही इर्द-गिर्द के लोगों से भी गहन पूछताछ की। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त तमंचा तथा विजय द्वारा लाई गई चूड़ी व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत ननद के घर हुई इस घटना के चलते विभागीय कर्मचारी भी बड़ी तादाद में पहुंच गए। बताया जाता है कि युवती का पति भी एक दिन पहले अपनी बहन के घर आया हुआ था। हालांकि जिस समय विजय वहां पहुंचा उस समय वह घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें