फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा की नमाज आज, तैयारियां हुईं पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा की नमाज आज, तैयारियां हुईं पूरी
विज्ञापन

सुरक्षा की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। पवित्र रमजान माह में 23 जून को होने वाली अलविदा की नमाज से जुड़ी सभी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली गईं। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन से लेकर नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों ने भी आवश्यक तैयारियां की हैं।
पवित्र रमजान के आखिरी जुमे को होने वाली अलविदा की नमाज को लेकर गुरुवार को अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं। नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मस्जिद कमेटियों ने टेंट आदि की व्यवस्था की। शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली कलाम मोहम्मद खां ने बताया कि कि दोपहर 1 बजे होने वाली नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। बताया कि मस्जिद के अलावा सड़क पर भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते हैं, इसके लिए चटाई व टेंट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यूनुसिया मस्जिद, मौलाना गली मस्जिद, मुरादाबाद स्थित मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, रेलवे स्टेशन मस्जिद, ख्वाजा गरीब नवाज मस्जिद पेवाड़ा, अहिराना स्थित मस्जिद में भी अलविदा की नमाज की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। शिया जामा मस्जिद मीरानपुर के इमाम जुमा मौलाना सै. शुजा हैदर जैदी ने बताया कि 12 बजकर 10 मिनट पर अजान होगी। इसके बाद अलविदा की विशेष नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी अलविदा की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गईं। उधर, नमाज को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी एक दिन पहले पूरी की। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रमुख मस्जिदों के इर्दगिर्द पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। उधर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत प्रशासन ने प्रमुख मस्जिदों के इर्दगिर्द एक दिन पहले ही आवश्यक साफ-सफाई का कार्य पूरा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें