फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार पर कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील अन्तर्गत रामपुर दूबेपुर गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि खाद्यान्न की कालाबाजारी करते पकड़े जाने के बावजूद कोटेदार से खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गांव के भोलई राम व श्रीनाथ ने कहा कि गत 12 मई को कोटेदार द्वारा खाद्यान्न की कालाबाजारी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा था। जानकारी पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामला सही पाया गया। इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है। कोटेदार पर अब तक कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन कोटेदार ने फिर खाद्यान्न की उठान अवश्य कर ली। खाद्यान्न वितरण में कोटेदार द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। न सिर्फ घटतौली की जा रही है, बल्कि विरोध करने वालों के साथ अभद्रता भी की जाती है। इसकी जब शिकायत की जाती है, तो कोटेदार द्वारा विभिन्न प्रकार की धमकी दी जाती है। मामले की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान सुदामा, सुशीला, छेदीलाल, कंचन, गिरिजा देवी, अनारा, सीतादेवी, रंजीता, अशरफा, धनीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें