रुद्र महायज्ञ का समापन 15 को
महरुआ(ब्यूरो)। विश्व शान्ति के लिए महरुआ के रामलीला मैदान में चल रहे रुद्र महायज्ञ का समापन आगामी 15 जून को होगा। गत 6 जून से रामलीला परिसर में दूर दराज के क्षेत्रों से आए साधु संत श्रोताओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराने के साथ ही हवन पूजन करा रहे हैं। समापन के साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
कार्यक्रम से जुड़े जयशंकर सिंह ने बताया कि कथावाचिका शैल कुमारी पाण्डेय व कथावाचक पद्मेश मिश्र शाम के समय श्रोताओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हैं। सुबह सामूहिक यज्ञ का आयोजन प्रतिदिन होता है। इसमें प्रतिदिन बढ़ी संख्या में श्रद्घालु हिस्सा ले रहे हैं। बताया कि यह आयोजन श्रीरुद्र महायज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। समाज में तेजी से फैल रहे भ्रष्टाचार, कुसंस्कृति को दूर करने के लिए समिति लगातार प्रयासरत है। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के लोग सहयोग कर रहे हैं।