फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की दबकर मौत
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से महिला की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अहिरौली थाना अंतर्गत पियारेपुर के निकट बेकाबू हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर आलापुर थाना अंतर्गत कम्हरिया तालाब के निकट सब्जी लेकर घर जा रही महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से दोनों परिवारों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
अहिरौली थाना अंतर्गत पियारेपुर गांव निवासी रामू (25) पुत्र मयाराम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर शनिवार देर शाम अहिरौली बाजार में ईंट उतारकर घर जा रहा था। उस पर गांव के निकट स्थित भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर अजय (24) पुत्र रामसिंह निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ भी बैठा हुआ था। पियारेपुर गांव के मोड़ के निकट अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चीख-पुकार पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। आननफानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने रामू को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर आलापुर थाना अंतर्गत भीटी निवासिनी विमला देवी (45) पत्नी रमेश शनिार देर शाम बाजार से सब्जी लेकर घर जा रही थी। कम्हरिया तालाब के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत केदारनगर निवासी रमाशंकर (35) पुत्र श्रवणकुमार व उमेश (30) पुत्र सुरेश शनिवार देर शाम बाइक से बाजार जाते समय आटो की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रमाशंकर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इनसेट:
नाराज ग्रामीणों ने शव रखकर घंटों किया मार्ग जाम
आलापुर। मार्ग दुर्घटना में विमला देवी (40) पत्नी रमेश की मौत के बाद रविवार को ग्राम प्रधान रामसमुझ के नेतृत्व में परिवारीजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हंसवर-आलापुर मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर तहसीलदार मधुसूदन आर्य व सीओ कमल यादव मौके पर पहुंचे। शासन से आवश्यक सहायता दिए जाने व आवासीय पट्टा दिलाने का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे तक चला जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें