फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार को सांप ने डसा, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से चार की हालत बिगड़ी, भर्ती
विज्ञापन

अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र महरुआ अंतर्गत दादूपुर गांव निवासी गोविंद (25) पुत्र संतराम को शनिवार देर शाम सांप ने डस लिया, वह खेत में काम कर रहा था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत आमा गांव निवासी सुरेश की 10 वर्षीय पुत्री नीतू रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सर्पदंश की शिकार हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत घूरनपुर गांव निवासी उदयराज (32) पुत्र विजय बहादुर को शनिवार देर रात लघुशंका करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत मंसूरपुर गांव निवासिनी आफरीन (17) पुत्री साबिर को रविवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें